नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का स्वागत है ग्रह गोचर में आज हम आपको बताने जा रहे है की साल 2022 में गंगा दशहरा का पर्व कौन से दिन पड़ रही हैं और आप जानेंगे की गंगा दशहरा का तारीख, महत्त्व और शुभ समय कब से कब तक रहेंगा। आइए जानते है विस्तार से,
Ganga Dussehra
गंगा दशहरा हिन्दुओं की एक प्रमुख त्यौहार है जो की ज्येष्ठ माह का शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है. धार्मिक मानयताओं के अनुसार ज्येष्ठ महीने की शुक्ल की दशमी तिथि को माँ गंगा हरिद्वार ब्रह्म कुंड में आयी थी जिससे की इस दिन को गंगा दशहरा का पर्व के रूप में मनाया जाने लगा.
हिन्दू धर्मों के अनुसार मान्यता है की इस दिन गंगा नदी में स्नान करना काफी शुभ माना गया है. गंगा दशहरा का महत्व स्नान दान से जुड़ा हुआ है।
साल 2022 में गंगा दशहरा ( Ganga Dussehra 2022 ) में कब हैं और इसका दशमी तिथि की प्रारम्भ और समाप्ति कब है? आइए जानते है नीचे दी गई तालिका में.
ये भी पढ़े : हरियाली तीज व्रत 2022 में कब है?
गंगा दशहरा 2022 कब है | Ganga Dussehra 2022 Date
गंगा दशहरा तारीख | 9 जून 2022, गुरुवार |
तिथि | ज्येष्ठ, शुक्ल दशमी तिथि |
गंगा दशहरा का प्रारम्भ | 9 जून 2022, 08:21 am |
गंगा दशहरा का समाप्त | 10 जून 2022, 07:25 am |
गंगा दशहरा का महत्व जानें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ गंगा स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर अवतरित हुई थी. इस दिन को गंगा जयंती के रूप में भी मनाया जाता हैं। गंगा दशहरा का पर्व को महापर्व माना जाता है ऐसे में पौराणिक कथाओं के अनुसार यह भी कहा गए है की इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पाप कर्मों का नाश होता है और व्यक्ति को इस जन्म के बाद मोक्ष की प्राप्ति होता हैं।
आशा और पूर्ण विश्वास है की हमारी दी गई इस जानकारी को जानकर आपको काफी अच्छा लगा होगा। अपने भाइयो, माताओं और बहनों के साथ इस जानकारी को शेयर करें धन्यवाद!!