mahashivratri kab hai 2022 mein
त्यौहार, व्रत एवं जयंती

Maha Shivratri 2022 Date | महाशिवरात्रि 2022 में कब है? जाने तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण का समय

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगो का स्वागत है ग्रह गोचर में आज हम बताने जा रहे है की साल 2022 में महाशिवरात्रि कब है जानिए दिन एवं तारीख और पूजा का समय कब है आइए जानते है विस्तार से,

महाशिवरात्रि 2022 में कब है: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन पुरे भारत देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. यह शिव जी और माता पार्वती की मिलन की रात मानी जाती है। महाशिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है. इसलिए भगवान की आराधना के लिए महाशिवरात्रि बहुत खास मानी गई है, दिन को प्रदोष व्रत भी कहा जाता है.

मान्यताओ के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव जी का विवाह संपन्न हुआ था. और हिन्दू धर्मों में ये भी मान्यता है की महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी जल चाहगाने से भक्तो की मनोकामना पूरी हो जाती है. आपको बता दे की वर्ष 2022 में मशिवरात्रि कब है, पारण का समय कब है और चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ एवं समाप्त कब होगी आइए जानते है.

महाशिवरात्रि 2022 तिथि और दिन जानें?

इस बार वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022, दिन मंगलवार का पड़ रही है साथ ही शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ 28 फरवरी 2022, से 03:16 मिनट से शुरू हो रही है तथा चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 1 मार्च 2022, से 01:00 बजे तक ख़त्म हो जाएगी।

महाशिवरात्रि 2022 के पूजा का समय, पारण कब होगी जानें?

शिवरात्रि के निश्चित काल पूजा का समय 1 मार्च 2022 से 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजे तक रहेगा। साथ ही महाशिवरात्रि का पारण का समय 2 मार्च 2022 से 06:54 AM पर समाप्त हो जाएगी।

भूलकर भी महाशिवरात्रि व्रत के दिन यह चीजे न खाएं?

शिवरात्रि के दिन भारत देश के कई राज्यों तथा विदेशों में भी यह व्रत रखी जाती है लेकिन जिन-जिन महिलाएं, बहने इस व्रत को रखती है तो ये चीजे जान ले जिसकी व्रत में परेशानियां न आये.

  1. साधारण नमक का इस्तेमाल शिवरात्रि के दिन न करें।
  2. नॉनवेज या अंडा व्रत के दिन न खाएं।
  3. प्याज तथा लहसुन का भी सेवन इस व्रत में नहीं करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत के दिन ये चीजे खाएं?

  1. व्रत के दिन शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए जूस का सेवन कर सकते है. आप अनार और संतरे की जूस का सेवन कर सकते है.
  2. महाशिवरात्रि के दिन फलों की सेवन कर सकते है जैसे की संतरा, केला, पपीता और सेब जैसे ये फल खा सकते है.
  3. सेंधा नमक ही खाने के लिए इस्तेमाल करे.

आशा और पूर्ण विश्वास है की आप सभी लोगों को यह जानकारी काफी पसंद आयी होगी तो अपने दोस्तों और सगे सम्बन्धी के साथ शेयर करें। धन्यवाद ग्रह गोचर !!

Graha Gochar
मै हूँ गुरु बाबा जो की उत्तरप्रदेश के आयोध्या में रहता हु और में इस वेबसाइट के मदद से आपको त्यौहार, शुभ मुहूर्त, राशिफल एवं कैलेंडर देने का प्रयास करता रहुँगा हमारे वेबसाइट ग्रह गोचर को फॉलो जरूर करे धन्यवाद !!
http://grahgochar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *