makar sankranti 2022 me kab hai
त्यौहार, व्रत एवं जयंती

Makar Sankranti 2022 Date : मकर संक्रांति 2022 में कब है?

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है ग्रह गोचर में आज हम आपको बताने जा रहे है की साल 2022 में मकर संक्रांति कब है? और क्यों मनाई जाती हैं तो इस लेख को पढ़ने से पहले आप सभी को ग्रह गोचर के तरफ से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। तो आइए जानते है विस्तार से,

मकर संक्रांति 2022

मकर संक्रांति हिन्दुओं की प्रसिद्ध त्योहारों में से एक त्यौहार है. यह त्यौहार भारत के कई राज्यों में और अन्य देशों में मनाया जाता है. मकर संक्रांति त्यौहार आम-तौर पर हर वर्ष 14 या 15 जनवरी के दिन मनाया जाता है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस साल 2022 में मकर संक्रांति का त्यौहार पौष शुक्ल पक्ष में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तभी इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाया जाता है.

मकर संक्रांति 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

दिन एवं शुभ मुहूर्तत्यौहार एवं शुभ समय
14 जनवरी 2022, ( शुक्रवार )मकर संक्रांति
पुण्य काल मुहूर्त14:12 बजे से 17:45 मिनट तक
अवधि3 घंटे 32 मिनट
महापुण्य काल मुहूर्त14:12 बजे से 14:36 मिनट तक
अवधि0 घंटे 24 मिनट
संक्रांति पल14 बजकर 12 मिनट तक
मकर संक्रांति 2022

यह भी जानकारी पढ़े –

साल 2022 में विवाह मुहूर्त कब-कब है? जानें

  • मकर संक्राति पर्व का महत्व

मकर संक्राति को खिचड़ी पर्व और पोंगल के नाम से भी जाना जाता है. और इसी दिन कूर्म द्वादशी व्रत भी है और इसी दिन लोग तिल-लड्डू, चावल, उड़द खिचड़ी खाने और दान देने का परम्परा सदियों से चली आ रही है. मकर संक्रांति का त्यौहार किसानों की एक मुख्य त्यौहार भी होता है. और इस दिन लोग भगवान सूर्य देव की पूजा भी करते है.

  • फसलों और नई ऋतू का त्यौहार

यह किसानो के द्वारा खेती किए गए नई फसल और नई ऋतू के आगमन के उपरांत हर्षो और उल्लास से मनाया जाता है. और साथ ही बंसत ऋतू के आगमन की ख़ुशी में भी मनाया जाता है. और इस दिन लोग पतंग भी उड़ाते है ताकि सूर्य भगवान खुश हो. साथ ही लोग अपने घर पर तिल की लड्डू, तिलकुट, लाई, चूड़ा-गुड़ खाकर इस त्यौहार को मानते है.

आशा और पूर्ण विश्वास है की आप सभी को साल 2022 की मकर संक्रांति की यह जानकारी काफी पसंद आई होगी तो अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ इस जानकारी को शेयर करें। धन्यवाद ग्रह गोचर

Graha Gochar
मै हूँ गुरु बाबा जो की उत्तरप्रदेश के आयोध्या में रहता हु और में इस वेबसाइट के मदद से आपको त्यौहार, शुभ मुहूर्त, राशिफल एवं कैलेंडर देने का प्रयास करता रहुँगा हमारे वेबसाइट ग्रह गोचर को फॉलो जरूर करे धन्यवाद !!
http://grahgochar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *