नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का स्वागत है ग्रह गोचर में आज हम आपको बताने जा रहे हैं की साल 2022 में नाग पंचमी का त्यौहार कौन से दिन पड़ रहा है और नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा। आइए जानते है विस्तार से,
नाग पंचमी क्यों मनाई जाती हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी का त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता हैं. आज के दिन नागो को की पूजा की जाती है, हिन्दू मानयताओं के अनुसार सांपो को पौराणिक काल से देवता के रूप में पूजा जाता रहा हैं। इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग पूजा का करना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की बड़ी धूम धाम से मंदिरो में पूजा की जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने कालिया नाग को हराया था। उनकी विजय के रूप में भी नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।
2022 में नाग पंचमी कब है? – Nag Panchami 2022
गंगा दशहरा तारीख | 2 अगस्त 2022 मंगलवार |
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त | 5 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक |
पूजा का अवधि | 2 घंटे 41 मिनट तक |
नाग पंचमी का महत्व
हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु लोग नाग देवता की पूजा अर्चना करते है और उनकी प्रतिमा जल और दूध से अर्पित किया जाता है। नाग पंचमी के दिन घर बनाते समय खुदाई और नींव रखने जैसे कार्याें से बचना चाहिए। इस दिन यह भी माना जाता है की नाग देवता जमीन के अंदर विश्राम कर रहे होते हैं। इस दिन विधि विधान से किए गए व्रत से सांप के काटने का संकट दूर हो जाता है।
आशा है की आपको नाग पंचमी 2022 की इस जानकारी को आप जानकर अच्छा लगा होगा, अपने दोस्तों, रिस्तेदारो के साथ शेयर करें।