You are currently viewing Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: गंगा दशहरा इस साल 2024 में जून के महीनें में मनाया जाएगा। आइए जानें सही तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा की विधि

Ganga Dussehra Kab Hai 2024: साल 2024 में गंगा दशहरा का पर्व मई या जून के माह में पड़ता है। गंगा दशहरा का पर्व हमारे भारत देश के साथ-साथ अन्य देशों में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा पर्व को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ होता है गंगा का अवतरण। इस दिन गंगा नदी में स्नान अवश्य की जाती हैं जिससे की माँ गंगा आपके सारे कष्टों और पापों को दूर करती है। आइए जानते है गंगा दशहरा की सही तिथि क्या है, शुभ मुहूर्त, महत्व से लेकर और अन्य जानकारी जानें।

गंगा दशहरा 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त ( Ganga Dussehra 2024 Date And Time )

गंगा दशहरा तारीख- 16 जून 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।

दशमी तिथि शुरुवात- 16 जून 2024, रविवार को सुबह 02 बजकर 32 मिनट तक

दशमी तिथि समाप्त- 17 जून 2024, सोमवार को सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

हस्त नक्षत्र प्रारम्भ- जून 15, 2024 को 08:14 बजे

हस्त नक्षत्र समाप्त- जून 16, 2024 को 11:13 बजे

व्यतीपात योग प्रारम्भ- जून 14, 2024 को 19:08 बजे

व्यतीपात योग समाप्त- जून 15, 2024 को 20:11 बजे

गंगा दशहरा के यह है महत्त्व ( Ganga Dussehra Ka Mahatva )

गंगा दशहरा के पीछे भी एक बहुत ही रोचक बातें है। देवी गंगा माता को जब पृथ्वी पर लाने के लिए ऋषि भागीरथ जी की कठिन तपस्या के परिणाम स्वरुप गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर प्रकट हुई थी। इसी दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में प्रकट हुई थी। इसलिए इस पर्व को गंगा दशहरा के नामों से भी जाना जाता है।

गंगा दशहरा में ऐसे करे पूजा अर्चना ( Ganga Dussehra 2024 Puja Vidhi )

गंगा दशहरा के दिन सुबह के समय में गंगा स्नान कर लें। इसके बाद सूर्य नमस्कार कर सूर्य भगवान को अर्ध्य दें और उन्हें प्रणाम करे। उसके बाद आप साफ-सुथरा नए वस्त्र धारण करे। इसके बाद माँ गंगा की पूजा अर्चना करें। उन्हें सिन्दूर, अक्षत, मिठाई, रोढ़ी और आदि की भोग लगाए। जिससे की माँ गंगा आप पर सदैव कृपा बनाई रखे। हमारे हिन्दू धर्म, में यह भी बोला जाता है की गंगा स्नान करने से मनुष्य की सारी दुःख पीड़ा की कष्ट दूर हो जाती है। इसके साथ ही गंगा नदी में स्नान करने से लोगों का सारा पाप धुल जाता है। परन्तु आपसे निवेदन होगा की आप एक बार शाम के समय माँ गंगा जी की आरती अवश्य देख ले।

Graha Gochar

मै हूँ गुरु बाबा जो की उत्तरप्रदेश के आयोध्या में रहता हु और में इस वेबसाइट के मदद से आपको त्यौहार, शुभ मुहूर्त, राशिफल एवं कैलेंडर देने का प्रयास करता रहुँगा हमारे वेबसाइट ग्रह गोचर को फॉलो जरूर करे धन्यवाद !!

Leave a Reply